फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बेलगावी में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की नड्डा ने की निंदा; पांच नेत्रियों की समिति बनाई

Fri, 15 Dec 2023 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने मामले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। 
विज्ञापन
JP Nadda (File Photo) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराध बढ़ गया है और यह अब रोजाना हो रहा है। नड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। 

विज्ञापन


 इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस कमेटी में श्रीमती अपराजिता सरांगी, श्रीमती सुनीता दुग्गल, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, श्रीमती रंजीता कोली और डॉ. श्रीमती आशा लकरा को शामिल किया गया है।

क्या था मामला
कर्नाटक के बेलगवी जिले में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी।  इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। राज्य गृह मंत्री जी परमेश्व ने इलाके का दौरा करने वाले गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना को अमानवीय करार दिया। कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेलगावी में महिला को नग्न कराकर परेड कराए जाने की घटना पर नाराजगी प्रकट की है। अदालत ने सवाल किया कि क्या समाज 17वीं सदी में वापस जा रहा है? अदालत ने महिला आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

सिद्धारमैया ने की जेपी नड्डा की आलोचना 

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की आलोचना की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं देखी गईं, लेकिन नड्डा उन सबको भूल गए। वे इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।

सिद्धारमैया ने आगे कहा कि बेलगावी में एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों से की गई हिंसा बेहद निंदनीय है। यह शर्मनाक है कि बीजेपी अध्यक्ष नड्डा राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी घटना का फायदा उठा रहे हैं। सिद्धारमैया ने बताया कि जैसे ही बेलगावी घटना सामने आई, राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने पीड़िता के घर का दौरा किया और न केवल उसे सांत्वना दी बल्कि मुआवजा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें