फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को भाजपा का जवाब: देश में जब भी अच्छा काम होता है कांग्रेस को बुरा लगता है

Tue, 22 Jun 2021 01:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की ओर से जारी श्वेत पत्र को लेकर अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस शासित प्रदेशों के वैक्सीनेशन अभियान का जायजा लें। उन्होंने कहा कि कि जब भी देश में कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस चिढ़ जाती है।
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : Twitter - @BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान राहुल गांधी ने तीसरी लहर से निपटने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया, जिस पर संबित पात्रा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कोरोना के हर मोर्च पर राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि पहले राहुल कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर वैक्सीनेशन का जायजा लें। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि पंजाब में हुए वैक्सीन घोटाले पर राहुल चुप क्यों हैं? इसके अलावा संबित पात्रा ने यह भी कहा कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।

कोरोना पर राजनीति कर रही कांग्रेस
संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्यों से शुरू हुई, सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं। संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों ने वैक्सीन लगाने से इनकार किया और इन राज्यों में मृत्यु दर सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने जारी किया श्वेत पत्र
कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी एक श्वेत पत्र जारी किया है और इसके तहत कांग्रेस और राहुल गांधी से कई सवाल किए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें