फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा को बनाया उम्मीदवार, उनके बारे में जानिए

Sun, 07 Jan 2024 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

Sikkim: भाजपा ने रविवार को सिक्किम में राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद नौ अन्य पार्टी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
MLA Dorjee Tshering Lepcha - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को सिक्किम में राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भगवा पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी है। लेप्चा वर्तमान में पाकयोंग जिले की गनाथांग माचोंग सीट से विधायक हैं। 

विज्ञापन

लेप्चा पिछली एसडीएफ सरकार में मंत्री थे। वह 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद नौ अन्य पार्टी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद एसकेएम सत्ता में आई। एक मंत्री के रूप में उन्होंने भवन और आवास और परिवहन जैसे विभागों को संभाला।

लेप्चा ने कहा कि वह संसद में हिमालयी राज्य के मुद्दों को उठाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता ओं के साथ राज्य की सेवा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'राज्यसभा में प्रतिनिधि के तौर पर पार्टी और मेरे राज्य सिक्किम की सेवा करने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

उन्होंने कहा कि वह अंतिम तारीख नौ जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राज्य में राज्यसभा की एकमात्र सीट वर्तमान में विपक्षी एसडीएफ के हिशे लाचुंगपा के पास है। उनका कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उन्होंने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया। 

32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में एसकेएम के 19, भाजपा के 12 सदस्य हैं। वहीं, एसडीएफ का एकमात्र विधायक है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा ने संकेत दिया कि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) लेप्चा को राज्यसभा के लिए भेजने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को चुनाव में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन

भाजपा नीत राजग में शामिल एसकेएम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लेप्चा के समर्थन की घोषणा नहीं की है और न ही उम्मीदवार खड़ा किया है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन होने के बावजूद दोनों दल राज्य में साथ काम नहीं करते हैं। विपक्षी एसडीएफ ने भी अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें