फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के बेटे की शादी में जा रहे सपा विधायक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 10 Mar 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शिवपाल यादव के बेटे की शादी में जा रहे थे विधायक
  • अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर
  • हादसे में तीन लोगों की मौत, बेटा और गनर गंभीर घायल
  • मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक हैं हाजी इरफान
विज्ञापन
हादसे के बाद कुछ ऐसी हो गई गाड़ी की हालत - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान की आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पड़े से टकरा गई, जिसमें विधायक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गनर और विधायक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बिलारी के सपा विधायक हाजी इरफान अपने बेटे फहीम और साथियों के साथ फॉर्च्यूनर में सवार होकर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सैफई जा रहे थे। 

इसी दौरान कछला मुजरिया रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर

हादसे में क्षत विक्षत हुई फॉर्च्यूनर - फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर रूप से घायल विधायक, उनके बेटे और गनर सहित छह लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया। 

जहां हालत गंभीर देख विधायक हाजी हरफान को बरेली के लिए रेफर किया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में गाड़ी का चालक और विधायक का एक सहयोगी हैं। हादसे के बाद अस्‍प्ताल में विधायक समर्थकों और परिजनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें