फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP सांसद पर विवादित टिप्पणी मामला: सुनवाई के लिए पैनल के सामने पेश नहीं हुए बिधूड़ी, व्यस्तताओं का दिया हवाला

Tue, 10 Oct 2023 02:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बिधूड़ी को सदन में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप के संबंध में मौखिक सबूत मांगा था। वहीं कई सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
रमेश बिधूड़ी - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सांसद दानिश अली पर संसद में विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को मंगलवार को एक संसदीय पैनल के सामन पेश होना था, लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पैनल के सामने पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन


बिधूड़ी फिलहाल चुनावी राज्य राजस्थान में पार्टी प्रचार में व्यस्त हैं। भाजपा ने उन्हें चार विधानसभा सीटों वाली टोंक जिले का प्रभारी बनाया है। राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बिधूड़ी को सदन में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप के संबंध में मौखिक सबूत मांगा था।



वहीं कई सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कुछ भाजपा सांसदों ने बताया कि पहले दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बिधूड़ी उकसाया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें