भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
कर्नाटक में भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर खड़ी दो कारों को आग के हवाले कर दिया। बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर दोनों कारें लगी हुई थीं। दोनों गाड़ियां बुरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। दक्षिणपूर्व बंगलुरू के डीसीपी श्रीनाथ जोशी ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, भाजपा विधायक सतीश रेड्डी ने कहा कि घटना राजनीति से प्रेरित हो सकती है।