फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में किसान बेहाल, शिवराज सरकार के मंत्री बेच रहे फिल्म के टिकट

Sat, 24 Jun 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते आधे महीने में मध्य प्रदेश में डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं। किसान कर्जमाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जो बाद में हिंसक हो गया। हिंसक हुए किसान आंदोलन आंच धीमी पड़ी तो सरकार के मंत्री भी निश्चिंत हो गए। आलम ये है कि शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव सलमान खान की फिल्म ट्यूूबलाइट का टिकट बेचते नजर आए। 
विज्ञापन


बता दें कि गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री है। भार्गव 1978 से चल रहे एक सिनेमा हॉल के मालिक हैं। विधायक बनने से पहले भार्गव इस सिनेमा हॉल का संचालन करते थे। सिनेमा हॉल की बात पर विधायक भार्गव का कहना है कि वह शुरू से ही टिकट बेचते आए हैं। जहां एक ओर मंत्री जी फिल्म के टिकट बेच रहे थे, तो दूसरी तरफ उनके समर्थक उन्हें मैंगो जूस पिला रहे थे। 

गौरतलब है कि 6 जून को मंदसौर में हुई पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद किसानों का आंदोलन और उग्र हो गया। हिंसक हुए किसान आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास रखा था। वहीं सरकार ने मंदसौर में हुई हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें