फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनावः नीतीश का सवाल-क्या बिहार की बेइज्जती के लिए 'बेटी' को बनाया उम्मीदवार?

Sat, 24 Jun 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मीरा को हारने के लिए विपक्ष ने बनाया प्रत्याशी: नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी तरफ से बिहार के निवर्तमान राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दिया गया समर्थन सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को राजनीति से न जोड़ा जाए। आरजेडी और जेडीयू के अलावा बीजेपी के साथ रहते हुए भी कई बार हमने अलग अलग मुद्दों पर अलग अलग निर्णय लिए हैं। दरअसल, लालू यादव ने कहा था कि नीतीश अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। इस दौरान नीतीश कुमार मीरा कुमार की उम्मीदवारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमलावर भी दिखे। उन्होंने दो टूक कह दिया कि मीरा कुमार को हराने के लिए ही विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि अंजाम सभी को पता है।
विज्ञापन


लालू का दावा राष्ट्रपति चुनाव में जीतेंगी मीरा कुमार, नीतीश से समर्थन की करेंगे अपील

नीतीश कुमार ने रामनाथ कोविंद को समर्थन करने पर कहा कि ये हमारी पार्टी की ओर से लिया गया फैसला है। पर ये पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। इस फैसले पर पूरी पार्टी सर्वसम्मत है। This is not a political issue, and it should not be made a subject of political confrontation: CM Nitish Kumar #RamNathKovind #MeiraKumar pic.twitter.com/TPNwEckgYQ — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
विज्ञापन
Sab party netaaon se baat-cheet kar ke, soch samajh ke nirnay liya gaya hai: Bihar CM Nitish Kumar on #RamNathKovind pic.twitter.com/RxLhQHR7Q2 — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
राष्ट्रपति चुनाव: बिहार की दलित 'बेटी' बनाम यूपी के दलित 'बेटे' के बीच फंसे नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू ने पहले भी अपने सहयोगियों से इतर राय रखी है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव के समय जेडीयू और बीजेपी बिहार में सरकार चला रही थी, पर हमनें यूपीए के कैंडिडेट और मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था। We have taken independent decisions in the past also, we had supported Pranab da as President when we were in NDA: Nitish Kumar — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मीरा कुमार को हराने के लिए ही राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 'बिहार की बेटी' को हार पक्की होने के बावजूद उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही कहा कि वो मीरा कुमार की इज्जत करते हैं। I have a lot of respect for #MeiraKumar ji, but 'Bihar ki beti' has been nominated only to lose?: CM Nitish Kumar pic.twitter.com/wXDvxYy50S — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से पहले बिहार के राज्यपाल थे। इस दौरान राज्य सरकार और राज्यपाल भवन में संबंध बेहतर रहे थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें