फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का संजय सिंह पर निशाना, कहा- चर्चा में बने रहने के लिए हमेशा से करते रहे हैं राम का विरोध

Tue, 15 Jun 2021 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार दोपहर अपने ऊपर हमले होने का आरोप लगाया, भाजपा ने कहा- केवल चर्चा में बने रहने के लिए करते हैं ये काम...
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह के घर पर हमला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में घोटाले की बात अब निजी हमलों तक पहुंचती दिख रही है। ट्रस्ट में घोटाले का मुद्दा उठाने वाले आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार दोपहर को आरोप लगाया कि उनके ऊपर ‘हमला’ हुआ है। राष्ट्रपति निवास के पास अति सुरक्षित एरिया में स्थित उनके घर की नेम प्लेट पर कालिख पोती गई है।

विज्ञापन


वहीं, संजय सिंह के इस आरोप को झूठा बताते हुए भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा है कि उन्होंने अपने ऊपर हमले कराकर चर्चा में बने रहने की ये कला अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल से सीखी है। यह एक पब्लिसिटी स्टंट है और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय बार-बार अपने ऊपर हमले कराते थे। मीडिया में सनसनी फैलाकर सहानुभूति उठाते थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद उसी आदमी को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसी तरह का काम किया है, लेकिन उन्हें इसका राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि पूरे देश ने आम आदमी पार्टी की इस चाल को देख और समझ लिया है।      

दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने संजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि संजय सिंह ‘कालनेमि’ की तरह नाम बदल-बदलकर वे हमेशा से राम का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने, या उनकी पार्टी ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक भी पैसे का योगदान नहीं दिया है।

उलटे, वे स्वयं और उनकी पार्टी के लोग राम मंदिर निर्माण में तरह-तरह की बाधाएं डालते रहे हैं। ऐसे में उनके पास या उनकी पार्टी के पास राम मंदिर निर्माण पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें