फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा पैसा बर्बाद: ये ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं...चीते के वीडियो को लेकर अखिलेश पर भाजपा नेता का तंज

Sun, 18 Sep 2022 09:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिलेश यादव ने चीते का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें चीता बिल्ली की तरह आवाज करते हुए नजर आ रहा है। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा था, "सबको इंतजार था दहाड़ का...पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।"
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया से भारत आए आठ चीतों पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस के प्रोजेक्ट चीता को लेकर अपने तर्क हैं तो अन्य विपक्षी नेता भी इस पर तंज कस रहे हैं। इस बीच चीता का एक वीडियो ट्वीट करके सपा नेता अखिलेश यादव बुरी तरह घिर गए हैं। 

विज्ञापन




दरअसल, अखिलेश यादव ने चीते का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें चीता बिल्ली की तरह आवाज करते हुए नजर आ रहा है। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा था, "सबको इंतजार था दहाड़ का...पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।"
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कसा तंज 
अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद भाजपा नेता व प्रवक्ता अजय शेरावत ने लिखा, "ये ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं...सारा पैसा बर्बाद।" इसके बाद शेरावत ने एक और ट्वीट किया और लिखा, "कोई अखिलेश भईया को बताओ बिल्ली, चीता और शेर अलग-अलग होते हैं।"
विज्ञापन


ट्रोल हो गए अखिलेश 
इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद अखिलेश यादव काफी ट्रोल भी हुए। कई यूजर्स ने उनके ट्वीट के जवाब में लिखा, चीता शेर, बाघ या तेंदुआ की तरह नहीं दहाड़ता है। उसकी आवाज अलग होती है, तो वहीं कईयों ने लिखा कि इसमें अखिलेश यादव की गलती नहीं है, उन्हें नहीं पता था कि 1952 में चीते भारत से विलुप्त हो गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें