फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी का दावा- पुलिस की सुरक्षित कस्टडी में है शाहजहां शेख, टीएमसी ने आरोप नकारे

Wed, 28 Feb 2024 01:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सुवेंदु अधिकारी का यह दावा तृणमूल कांग्रेस कुणाल घोष के उस बयान के बाद आया है, जिसमें टीएमसी नेता ने शाहजहां शेख की सात दिन के अंदर गिरफ्तारी की बात कही थी। 
विज्ञापन
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी के नेता शाहजहां शेख। - फोटो : PTI/X-BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि संदेशखाली हिंसा मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख बीती रात से ही राज्य पुलिस की सुरक्षित कस्टडी में हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस ने आधारहीन करार दिया है। टीएमसी ने कहा कि यह सुवेंदु की क्षेत्र में कानून व्यवस्था और माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। पार्टी ने कहा कि पुलिस शाहजहां को पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि शाहजहां शेख देर रात 12 बजे से ही पुलिस की कस्टडी में है। अधिकारी ने कहा कि शाहजहां शेख ने प्रभावशाली मध्यस्थों के जरिए पुलिस से समझौता कर लिया कि पुलिस और न्यायिक हिरासत में उसकी पूरी सुरक्षा की जाएगी। इसके बाद उसे बरमाजुर ग्राम पंचायत से उठा लिया गया। 

सुवेंदु ने दावा किया कि जेल में रखे जाने के दौरान शाहजहां शेख को फाइव स्टार सेवाएं दी जाएंगी और उसे मोबाइल फोन मुहैया कराया जाएगा, जिसके जरिए वह वर्चुअल तरीके से टीएमसी का नेतृत्व करेगा। भाजपा नेता ने कहा कि अगर शाहजहां शेख का मन होगा तो सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में उसके लिए एक बेड खाली और तैयार रखा जाएगा, ताकि वह बाहर कुछ समय बिता सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी का यह दावा तृणमूल कांग्रेस कुणाल घोष के उस बयान के बाद आया है, जिसमें टीएमसी नेता ने शाहजहां शेख की सात दिन के अंदर गिरफ्तारी की बात कही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें