तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली द्वारा सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने वाले वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा यह एक निंदनीय कृत्य है।
तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली द्वारा सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने वाले वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बयानों की राजनीति के बीच भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने वीडियो को शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री महमूद ने सुरक्षाकर्मी को सार्वजनिक रुप से थप्पड़ इसलिए मारा क्यों उन्होंने उन्हें समय पर गुलदस्ता नहीं दिया था।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा नेता शहजाद पूनावाल ने पूछा कि पुलिस अधिकारी काम गुलदस्ता देना है या सुरक्षा प्रदान करना। तेलंगाना के गृह मंत्री पर आरोप लगाने हुए उन्होंने पूरी घटना को सबसे निंदनीय कृत्य कहा है। यह बीआरएस की अहंकारी मानसिकता को दिखाता है। बीआरएस के लिए परिवार,भ्रष्टाचार और वोट बैक पहले है। हर बार वे हमारे जवानों का अपमान करते रहते हैं। पहले भी तेलंगाना के मंत्री द्वारा महिलाओं के बारे में घृणित टिप्पणी की है।
भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा, केटीआर को इस घटना पर जवाब देना होगा। तेलंगाना के गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सीधा तौर पर पद का अहंकार दिखाता है। डीजीपी को मंत्री महमूद अली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
थप्पड़ कांड पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किरण कुमार चमाला ने तेलंगाना के गृह मंत्री के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे नेता सरकारी अधिकारियों और राज्य के लोगों का सम्मान नहीं कर रहे हैं। राज्य में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। ऐसे नेताओं का अहंकार अपने चरम पर हैं। अब समय आ गया है कि तेलंगाना के लोग इन्हें सबक सिखाएं।