फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की चिठ्ठी पर बवाल: भाजपा बोली- एजेंडा चलाकर जनता को भ्रमित करने की हो रही कोशिश

Wed, 27 Apr 2022 06:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता ने यह टिप्पणी 108 पूर्व अधिकारियों के उस पत्र पर की जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में सांप्रदायिक स्थिति खराब होने की बात कही गई थी। अधिकारियों ने पीएम से इन मुद्दों पर अपना स्टैंड साफ करने के लिए भी कहा था...
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : kooapp.com/profile/sambitpatra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा है कि कुछ पूर्व अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के बहाने अपना एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कुछ रिटायर्ड अधिकारियों का एक समूह है जो चुनिंदा विषयों पर एक खास नैरेटिव सेट करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखता है। इन पूर्व अधिकारियों के इस समूह को भारत में कभी कुछ बेहतर होता हुआ नहीं दिखाई देता। भाजपा नेता ने यह टिप्पणी 108 पूर्व अधिकारियों के उस पत्र पर की जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में सांप्रदायिक स्थिति खराब होने की बात कही गई थी। अधिकारियों ने पीएम से इन मुद्दों पर अपना स्टैंड साफ करने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने से लेकर 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया। आज विश्वस्तरीय एजेंसियां भी यह स्वीकार कर रही हैं कि भारत के इन कार्यक्रमों से लोगों को गरीब होने से बचाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के शीर्ष देश भारत के साथ संबंध बनाने और मुक्त व्यापार करने की कोशिशें में जुटे हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन गंभीर सकारात्मक कार्यों पर अधिकारियों के इस समूह की राय कभी सामने नही आई। ये अधिकारी समाज के सकारात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाने की कोई कोशिश नहीं करते। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को अपने पत्र से जनता को भ्रमित करने की बजाय सकारात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें