फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: जावड़ेकर बोले- राहुल पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं, देश का अपमान किया

Wed, 28 Aug 2019 09:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कश्मीर की स्थिति पर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल ने देश का अपमान किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान को मौका दिया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पर राहुल गांधी के ताजा बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता एवं उनकी पार्टी को कश्मीर में हिंसा का आरोप लगाने के शर्मसार करने वाले गैर जिम्मेदाराना बयान के लिये देश से माफी मांगनी चाहिए, जिसका पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर इस्तेमाल कर रहा है।

भाजपा ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं और उनके बयान को पड़ोसी देश संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है और वे मन से नहीं बल्कि परिस्थितियों के कारण और जन दबाव में अपने बयान से पलटे हैं।
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हरकतों से देश को शर्मसार किया है। जिस प्रकार राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के बारे में टिप्पणियां कीं, वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद रहे हैं लेकिन ऐसा कभी किसी ने नहीं कहा या बोला जिसका पाकिस्तान ने इस्तेमाल किया हो। इस तरह का गैर जिम्मेदाराना राजनीतिक व्यवहार पिछले 70 वर्षो में नहीं देखा गया।

जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर में कुछ सही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां से हिंसा की रिपोर्ट आ रही हैं। हम पूछना चाहते हैं कि राहुल गांधी कहां से ये जानकारियां ला रहे हैं ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गलत बयान दिया है, जम्मू कश्मीर में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को सबूत बनाते हुए पाकिस्तान ने यूएन में एक याचिका लगाई है। ये दिवालियापन तो है ही साथ ही कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति भी है।

प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह जम्मू एवं कश्मीर को लेकर टिप्पणियां कीं, हम सब जानते हैं, उन्हीं की टिप्पणियों का पाकिस्तान ने इस्तेमाल किया है। संयुक्त राष्ट्र को दी गई पाकिस्तान की अर्जी में राहुल की टिप्पणियों का जिक्र है।

जावड़ेकर ने कहा, पाकिस्तान ने अर्जी में कहा है कि (कश्मीर में हो रही) हिंसा की घटनाओं को मुख्यधारा के राहुल गांधी जैसे नेताओं ने कबूल किया है। पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र को दी गई अर्जी में राहुल गांधी का नाम है। वह वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, राहुल ने कहा, जम्मू-कश्मीर में सही नहीं हो रहा है, लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। आप गलत हैं, राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर में सब ठीक है, कोई हिंसा नहीं हो रही है। लोग नहीं मरे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और मुख्य विपक्षी पार्टी से राहुल के बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की है। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अपने देश के बारे में कोई नेता ऐसा नहीं कह सकता जैसा राहुल गांधी ने कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल मन से नहीं दबाब के चलते अपने बयान से पलटे हैं। उन्होंने कहा, जो सोच मणिशंकर अय्यर की है वही कांग्रेस की सोच है।

कांग्रेस का पलटवार 

कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के वार पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या भाजपा नहीं चाहती है कि पूरा देश एक स्वर में खड़ा हो। प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि लगता है कि देश के सूचना प्रसारण मंत्री अब मिसइनफॉरमेशन मिनिस्टर बन गए हैं। प्रकाश जावेड़कर अपना राजनीतिक संतुलन खो बैठे हैं। 

सुरजेवाला ने कहा कि सबसे जिम्मेवार विपक्षी नेता के तौर पर राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान समेत किसी देश को हमारे मामलों में दखल का अधिकार नहीं लेकिन अब उस पर भी राजनीति हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर जो हिंसा हो रही है उस हिंसा का जनक पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरजमीं पर वहां की सेना और सरकार एक षडयंत्र के तहत भारत विरोधी गतिविधि और आतंकी गतिविधि पनपाते हैं। दुर्भाग्य से भाजपा और सरकार को इस पर भी एतराज है। भाजपा राजनीतिक स्तर पर कितना गिरेगी अगर उसे थोड़ा भी अहसास है तो माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें