फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति बाला आत्महत्या केस : आरोपी पति विमल वर्मा चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 28 Aug 2019 09:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई/सुल्तानपुर
विज्ञापन
आरोपी पति विमल वर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पटना की अफसर बिटिया ज्योति बाला की आत्महत्या के लिए जिम्मेपदार पति विमल वर्मा को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पति को वालीव पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था और घटना में आगे की छानबीन के लिए रिमांड की मांग की थी। 

विज्ञापन


विमल वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा, सुल्तातनपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने ज्योति की खुदकुशी के 78 दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले के आइओ (इंवेस्टिगेशन ऑफिसर) अनंत पराद ने बताया था कि विमल को 27 अगस्त को सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट ने विमल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इस केस में पति के अलावा ज्योति की सास मीरा शरण, ससुर विजय प्रकाश वर्मा, बड़ी ननद दीपा वर्मा, नंदोई अविनाश विजेता वर्मा व छोटी ननद मोनी आरोपी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटना की रहने वाली ज्योति बाला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना एवं उपेक्षा से दुखी होकर 9 जून 2019 को मुंबई में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में पति एवं ससुराल वालों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही अपने दो माह के बेटे के लिए न्याय की गुहार भी लगाई थी।

इस मामले में महाराष्ट्र के वसई रोड के वालिव थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम पटना भी गई थी, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें