फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतारमण का केजरीवाल पर वार: 'उनके नजदीकी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की, दिल्ली सीएम ने अब तक कुछ नहीं कहा'

Fri, 17 May 2024 12:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीतारमण ने कहा कि केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन बिभव कुमार उनके साथ लखनऊ में घूम रहे थे। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए मामले में उनकी खामोशी पर सवाल उठाए। सीतारमण ने कहा कि राज्यसभा की एक सांसद के साथ केजरीवाल के करीबी ने बदसलूकी की। इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अब तक चुप हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन बिभव कुमार उनके साथ लखनऊ में घूम रहे थे। 
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा, "लगातार 13 मई से आजतक केजरीवाल ने एक शब्द नहीं बोला, इस मामले में। उनकी पार्टी की राज्यसभा सदस्य के साथ जो हुआ, वह अस्वीकार्य है। महिला के विषय में इतनी बातें बनाने वाले मुख्यमंत्री आज तक उस पर एक शब्द नहीं बोले। उन पर व्यक्तिगत आरोप लगे। आखिर क्यों? जो घटना आपके घर पर हो रही है, उस पर आपकी पार्टी बोलती है कि एक्शन होगा। लेकिन आप खुद कुछ नहीं बोलते और कोई एक्शन भी नहीं हुआ। उस आरोपी के साथ आप आराम से घूम रहे हो।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें