फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, महात्मा गांधी की हत्या को 'वध' बताने वाले पटोले को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग 

Mon, 31 Jan 2022 01:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा नेता का यह पत्र तब सामने आया है, जब नाना पटोले की ओर से दिए गए एक भाषण में महात्मा गांधी की हत्या को 'वध' बताया गया था।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस व भाजपा में एक बार फिर से ठन गई है। इस बार महात्मा गांधी को लेकर दोनों पार्टी के नेता आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की महात्मा गांधी की हत्या  व पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनखुले ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को पार्टी से बर्खास्त किया जाए। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
भाजपा नेता का यह पत्र तब सामने आया है, जब नाना पटोले की ओर से दिए गए एक भाषण में महात्मा गांधी की हत्या को 'वध' बताया गया था। यह वाकया रविवार को बापू की पुण्यतिथि के दौरान हुआ। जब नाना पटोले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी का वध किया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद पटोले को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने शब्द वापस लेकर गोडसे को आतंकी और महात्मा गांधी को हीरो बताया। 

गांधी को लेकर फिर से गर्म हुई सियासत
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के बाद से उनको लेकर सियासत फिर से शुरू हो गई है। दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ट्वीट सामने आया। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में कहा कि एक हिंदुत्ववादी गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी। इसके तुरंत बाद शिवसेना नेता संयज राउत का बयान आया, उन्होंने कहा कि अगर गोडसे हिंदुत्ववादी होता, वह असली देशभक्त होता तो गांधी को नहीं जिन्ना को मारता। क्योंकि, जिन्ना ही देश के विभाजन और हिंसा के लिए जिम्मेदार थे। उधर, नाना पटोले के बयान के बाद से भाजपा हमलावर है। रविवार को चंद्रशेखर बावनखुले ने कहा था कि पटोले को तुरंत मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा देना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य भाजपा नेता ने कहा था कि उनके पेट में जो होता है, वह मुंह में आ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें