फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'शिवकुमार को केवल रियल एस्टेट में दिलचस्पी', कर्नाटक के विकास पर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

Thu, 11 Jul 2024 12:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भाजपा नेता विजयेंद्र ने कर्नाटक में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने इस मामले में भी राज्य में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विजयेंद्र ने कहा कि यह (राज्य) सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के विकास को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने राज्य में सिद्धारामैया सरकार और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि शिवकुमार रामनगर जिले का नाम बदलकर दक्षिण बंगलूरू रखने की बात कर रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को केवल रियल एस्टेट में दिलचस्पी है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "वर्तमान कांग्रेस सरकार को राज्य के विकास की कोई परवाह नहीं है। राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रामनगर जिले का नाम बदलकर दक्षिण बंगलूरू करने की बात कर रहे हैं। भगवान जाने इस फैसले के पीछे क्या एजेंडा है? पूरे कर्नाटक को यह मालूम है कि शिवकुमार केवल रियल एस्टेट में दिलचस्पी रखते हैं। मुझे लगता है कि इस सोच पीछे भी एक रियल एस्टेट एजेंडा है।"

डेंगू के मामलों पर भाजपा नेता ने राज्य सरकार को घेरा
भाजपा नेता विजयेंद्र ने कर्नाटक में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने इस मामले में भी राज्य में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विजयेंद्र ने कहा, "यह (राज्य) सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। यहां तक कि जिन मंत्रियों को इसकी चिंता है वे भी चुपचाप बैठे हैं। उनमें से किसी ने भी राज्य का दौरा नहीं किया।"
विज्ञापन


विजयेंद्र ने बताया कि राज्य सरकार डेंगू के मुद्दे को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रही है। दिन पर दिन डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें