फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khurshid Book: सलमान खुर्शीद पर हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस-बोको हरम से करने का आरोप, शिकायत दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 11:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Salman Khurshid Controversy: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दावा किया है कि हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जाता है और चुनावी रैलियों में इसका जिक्र होता है।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार आरोप लगा है कि खुर्शीद ने अपनी नई किताब में हिंदुत्व को जिहादी इस्लामी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम जैसा करार दिया है। भाजपा के आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्विटर पर इस किताब के एक चैप्टर की फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस और खुर्शीद पर आरोपों की बौछार कर दी। बताया गया है कि इस मामले में खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत भी की गई है। 
विज्ञापन


अमित मालवीय ने जो फोटो शेयर की, उसमें क्या?
भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने जो फोटो शेयर की है, उस चैप्टर का नाम है- 'द सैफ्रन स्काई'। इसके पेज नंबर 113 पर खुर्शीद की ओर से कथित तौर पर लिखा गया, "साधु-संत जिस सनातन धर्म और शास्त्रीय हिंदुत्व को जानते हैं उसे किनारे करके हिंदुत्व के ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है जो राजनीतिक तौर पर हर पैमाने में आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों के राजनीतिक रूप जैसा है।" खुर्शीद ने दावा किया है कि हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जाता है और चुनावी रैलियों में इसका जिक्र होता है।




खुर्शीद पर क्या बोले अमित मालवीय?
अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा, "आखिर हम ऐसे व्यक्ति से और क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसकी पार्टी ने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ दिया, ताकि उसकी तुलना इस्लामिक जिहाद से की जा सके और मुस्लिमों के वोट लिए जा सकें।"
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज
सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में की गई इस टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस बारे में एक वकील ने चिट्ठी लिखी है और खुर्शीद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें