फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण और आईएस पर संसद में होगी सियासी जंग

Sun, 13 Mar 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • संघ की तुलना आईएस से किए जाने से भाजपा नाराज
  • आरक्षण की समीक्षा की संघ की मांग पर विपक्ष को एतराज
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र के पहले हिस्से के बाकी बचे दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी जंग की जमीन तैयार हो गई है। भाजपा ने जहां सोमवार को संघ की तुलना आतंकी संगठन आईएस से किए जाने पर अपना तीखा विरोध जताने का फैसला किया है, वहीं विपक्ष ने संघ की ओर से आरक्षण की परोक्ष रूप से फिर से की गई समीक्षा की मांग पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को जमीयत ए उलेमा ए हिंद के एक कार्यक्रम में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संघ की तुलना आतंकी संगठन आईएस से की थी। इसके बाद रविवार को संघ ने संपन्न लोगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव ला सकते हैं।

संघ की तुलना आईएस से किए जाने पर पहले ही तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी भाजपा ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों में अपना विरोध जताने का फैसला किया है। पार्टी सांसद इस मामले में आजाद से माफी मांगने की मांग रखेंगे। पार्टी सांसदों की ओर से जवाबी रणनीति के तहत इस मामले में चर्चा की भी मांग की जा सकती है।
विज्ञापन


उधर संघ की ओर से आरक्षण की समीक्षा मामले पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से आरक्षण की समीक्षा की मांग के सवाल पर सरकार पर हमलावर रही है। अब संघ ने इस मामले में उसे एक और बड़ा मौका दे दिया है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस, वाम दल, जदयू, सपा और बसपा की ओर से संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें