ब्रिटेन में कुछ पेट्रोल पंप में पानी पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है। यह एक खास तरह का पानी है, जिसे न्यू इवेन नाम की एक कंपनी बेच रही है। कंपनी का कहना है कि यह पानी सीधा फ्रांस की आल्पस पहाड़ियों से आता है।
कंपनी पानी में कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम मिलाकर उसे बेहतर बनाती है, जिससे उसके स्वास्थ्य वर्धक गुण बढ़ जाते हैं। पानी की एक बोतल कंपनी 178 रुपये में बेच रही है, जिसमें ब्रिटेन में एक लीटर से ज्यादा पेट्रोल आ जाता है।
खास बात यह है कि इस पानी को जिन लोगों ने इस्तेमाल किया, बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, उनके मुताबिक, यह पानी भी टंकियों से निकलने वाले आम पानी की तरह ही है।