फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Membership Campaign: तीन दिन में भाजपा से जुड़े एक करोड़ सदस्य; पार्टी बोली- यह तो बस शुरुआत है...

Fri, 06 Sep 2024 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले नड्डा ने सोमवार को राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा सदस्यता अभियान के तहत सबसे पहला सदस्य बनाया था।
विज्ञापन
BJP - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत तीन दिन में एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा कर लिया है। पार्टी ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक करोड़ और गिनती जारी है, यह तो बस शुरुआत है...। पोस्ट के जरिए बताया गया कि हम एक अविश्वसनीय मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी यह शुरुआत है। दरअसल, 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा। इससे पहले भाजपा प्रमुख ने पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के साथ गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा था। 

हर छह साल में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है
इससे पहले नड्डा ने सोमवार को राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा सदस्यता अभियान के तहत सबसे पहला सदस्य बनाया था। पार्टी अपने मौजूदा सदस्यों की सदस्यता को नवीनीकृत करने और अपने संविधान के अनुरूप हर छह साल में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है।
विज्ञापन


लालकृष्ण आडवाणी पर नड्डा ने क्या कहा?
नड्डा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे आदर्श लालकृष्ण आडवाणी को 'भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' के तहत नई दिल्ली में उनके आवास पर सदस्यता नवीनीकरण की एक प्रति दी।' उन्होंने कहा कि 'संगठन के प्रति आपका अटूट समर्पण सराहनीय है और यह हमें हमेशा प्रेरित करता है।

जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की
भाजपा प्रमुख ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्होंने जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता के नवीनीकरण की एक प्रति उन्हें सौंपी। नड्डा ने कहा कि आज मैंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे मार्गदर्शक मुरली मनोहर जोशी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें 'भाजपा-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' के तहत सदस्यता नवीनीकरण की प्रति दी। जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित आपका जीवन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें