फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: भाजपा का आरोप- RSS के नाम का दुरुपयोग कर रहा कांग्रेस नेताओं से जुड़ा संगठन; EC से की शिकायत

Mon, 08 Apr 2024 09:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha: भाजपा आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं से जुड़ा एक संगठन आगाम चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए आरएसएस के नाम का दुरुपयोग कर रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो हफ्ते से भी कम दिनों का समय ही बचा है। ऐसे में सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजियां तेज कर दी हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं से जुड़ा एक संगठन आगामी चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नाम का दुरुपयोग कर रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

अरुण सिंह, संजय मयूख और ओम पाठक सहित पार्टी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से संपर्क किया। उन्होंने इस संबंध में एक शिकायत दी और इस कथित फर्जी संगठन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कांग्रेस को नोटिस जारी करने की मांग की। इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव अरुण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन भ्रम पैदा करने के लिए गैरकानूनी तरीके से आरएसएस के नाम का इस्तेमाल कर रहा है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय उस संगठन का पंजीकरण भी खारिज कर चुका है। 

उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भ्रम पैदा करने और देश के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर आरएसएस के नाम पर एक फर्जी संगठन तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख इस फर्जी संगठन की अगुवाई कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि संगठन लोगों तक पहुंच रहा है और उनसे कह रहा है कि उन्हें भाजपा की हार सुनिश्चित करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, आरएसएस के नाम का इस्तेमाल कर यह संगठन उस नैरेटिव को आगे बढ़ा रहा है, जिसे राहुल गांधी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे एक्स पर 'संविधान खतरे में है', 'भाजपा 400 पार का नारा एक भ्रम है', 'भाजपा को हराना होगा' जैसे संदेशों को एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। सिंह ने कहा, हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को भी हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

वादे केवल मतदाताओं को प्रभावित करने के इरादे से थे
असम भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मतदाताओं के बीच अपने 'गारंटी कार्ड' बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा के राज्य महासचिव डिप्लू रंजन सरमा ने दावा किया कि इन कार्डों में किए गए वादे केवल मतदाताओं को प्रभावित करने और प्रेरित करने के इरादे से थे। यह सहिंता का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धन के स्रोत का खुलासा किए बिना, हर गरीब परिवार की एक महिला सदस्य को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने का वादा किया था। रविवार को गुवाहाटी के पंजाबारी क्षेत्र से गारंटी कार्ड का वितरण शुरू किया गया।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें