फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'संदेशखाली घटना पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को ममता दे रहीं धमकी', BJP ने वीडियो साझा कर किया दावा

Sun, 03 Mar 2024 01:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमित मालवीय ने कहा कि जब ममता बनर्जी पत्रकारों को संदेशखाली की भयावह घटना की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक पाईं, तो उन्होंने अपने मंत्री के माध्यम से दुर्घटना होने की एक छिपी धमकी दे डाली। 
 
विज्ञापन
अमित मालवीय ने संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैबिनेट मंत्री उदयन गुहा का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पत्रकारों को खुली धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, मालवीय द्वारा जारी किए गए वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

अमित मालवीय ने कहा कि जब ममता बनर्जी पत्रकारों को संदेशखाली की भयावह घटना की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक पाईं, तो उन्होंने अपने मंत्री के माध्यम से दुर्घटना होने की एक छिपी धमकी दे डाली। 

मीडिया के पास कैमरा 
भाजपा नेता के अनुसार, गुहा का कहना है, 'मीडिया के पास कैमरा है और कलम की ताकत है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो कुछ भी लिख सकते हैं या कुछ भी छाप सकते हैं। अगर किसी मीडियाकर्मी/पत्रकार के साथ कोई 'दुर्घटना' हो जाए तो उन्हें चिल्लाकर यह नहीं कहना चाहिए कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हुआ है।'
विज्ञापन




अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में मीडिया कर्मचारियों की अंधाधुंध गिरफ्तारी और उन पर एफआईआर हो रहे हैं। तब भी मीडिया संगठन मूकदर्शक बने हुए हैं। कोई निंदा नहीं कर रहा। कोई आक्रोश नहीं है। बस आत्मसमर्पण कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें