फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गरजे नड्डा, बोले- लोग कमल खिलाने को तैयार, दीदी से चाहते हैं 'मुक्ति'

Sun, 25 Apr 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सांतवें और आठवें चरण की वोटिंग  26 और 29 अप्रैल को होगी। इससे पहले नेताओं की ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दो चरणों का चुनाव अभी बाकी है। सांतवें और आठवें चरण की वोटिंग  26 और 29 अप्रैल को होगी। इससे पहले सियासी दलों के नेताओं का प्रचार प्रसार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता जी बंगाल के लोग आपके अत्याचार से मुक्ति चाहते हैं। लोग अब आपसे नहीं डरने वाले हैं। 7 वें और 8 वें चरणों में लोग कमल छाप को जीत दिलाने के लिए वोट डालेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के मनिकचक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर तंज कसा। नड्डा ने कहा कि दीदी कहती हैं कि कोरोना रोकने के लिए केंद्र सरकार ने उचित समय पर ठोस रणनीति नहीं बनाई, आखिर उनसे पूछना चाहता हूं कि जब कोरोना पर पीएम बैठक बुलाते हैं तो आप शामिल क्यों नहीं होती। क्या आपका अहंकार बैठक में शामिल होने से रोकता है। 
 

राज्य में कोरोना की रफ्तार तेज
बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। छिटपुट घटनाओं के साथ छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। दो चरणों का मतदान होना बाकी है। दो मई को चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं बंगाल में कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में एक दिन में करीब 13 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से अबतक राज्य में दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में टीएमसी और कांग्रेस के प्रत्याशी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें