फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी: जी20 समिट की सफलता के लिए भव्य स्वागत; केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी खत्म

Wed, 13 Sep 2023 01:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हाल ही में सम्पन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन की बड़ी सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई और देशवासियों की ओर से उन्हें बधाई दी गई।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी के विशेष स्वागत की तैयारी की गई थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन पर पीएम मोदी को बधाई दी गई।

विज्ञापन


भाजपा संसदीय बोर्ड ने जी20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। भाजपा के प्रस्ताव में कहा गया कि जी20 शिखर सम्मेलन भारत की कूटनीति में महत्वपूर्ण अध्याय, वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को लेकर क्रांतिकारी क्षण था। जी20 सम्मेलन व्यापक मुद्दों चाहे अर्थव्यवस्था हो, भू राजनीति हो, प्रौद्योगिकी हो या अन्य विषय हों, पर दुनिया को साथ लाया।

प्रस्ताव में कहा गया कि हम भाजपा कार्यकर्ता 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की सराहना करते हैं और उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। इस सम्मेलन में हुई व्यापक वैश्विक भागीदारी को देखकर प्रसन्नता की अनुभूति हुई है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि 60 से अधिक शहरों ने 200 बैठकों की मेजबानी की और 1.5 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ इस पहल ने यह सुनिश्चित किया कि हमारे लोगों की आवाज इन महत्वपूर्ण चर्चाओं में गूंजे, उन्हें जमीनी दृष्टिकोण और आकांक्षाओं के साथ प्रेरित किया जाए।
 

मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था। सभी पीएम काफी देर से पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जब पीएम आए तो लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। पीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया। पीएम मोदी ने गाड़ी से उतरकर पैदल चलकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

इसके अलावा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक भी हुई। बताया गया है कि इस मीटिंग में चुनाव वाले तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत CEC सदस्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के 450 कर्मियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अचूक सुरक्षा प्रदान करने में अहम योगदान देने वाले दिल्ली पुलिस के लगभग 450 कर्मियों को शनिवार को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रीय प्रभारियों से उनकी टीम में से पांच-छह पुलिसकर्मियों के नाम भेजने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित किया
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हाल ही में सम्पन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन की बड़ी सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई और देशवासियों की ओर से उन्हें बधाई दी गई।

राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और जीवनशैली के लिए पर्यावरण (मिशन लाइफ) के बाद जी20 सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ‘वैश्विक गठबंधन पुरुष’ (मैन ऑफ ग्लोबल एलायंस) के रूप में उभरे हैं।

प्रस्ताव में क्या कहा गया?

  • जी20 का सफल आयोजन प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है। 
  • इसके सफल आयोजन की चर्चा न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। 
  • नई दिल्ली घोषणापत्र पर आम सहमति भारत की बढ़ती ताकत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के देशों को एक मंच पर लाने का परिचायक है।
  • भारत ने हमेशा समावेशी विकास और समावेशिता की बात की है। जी20 समूह में अफ्रीकी संघ को शामिल किया जाना, इसे सिद्ध करता है।
  • भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा भी एक बड़ी सफलता है और इसी प्रकार से वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरूआत भी महत्वपूर्ण है, जिसका विचार प्रधानमंत्री ने प्रस्तुत किया था।
  • ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर विकासशील और अल्प विकसित देशों के लिए किया जाता है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें