फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक; प्रत्याशियों के नाम पर होगा मंथन

Thu, 29 Aug 2024 08:02 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हो रही है। इस बैठक के लिए गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। इस बैठक में हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो सकता है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। 

 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए जेपी नड्डा के आवास पर बैठक
 इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर बैठक की।

इस बैठक में शाह के अलावा, हरियाणा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली राज्य से भेजे गए संभावित नामों की जांच के लिए नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक का हिस्सा थे। इससे पहले प्रधान ने अपने आवास पर हरियाणा भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति (विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर) अंतिम फैसला लेगा। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शाह और राजनाथ सिंह सहित अन्य लोग सीईसी का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें