फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पलटवार: संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर हमला बोला, ये संयोग नहीं प्रयोग है 

Fri, 12 Nov 2021 04:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबित पात्रा ने कहा कि उपनिषद तो क्या राहुल ने संविधान ही पढ़ लिया होता तो काफी होता। उनका बयान संयोग नहीं प्रयोग है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : Twitter@Bjp live
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खुर्शीद किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर आज भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को निशाने पर लिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज राहुल ने हिंदू धर्म पर हमला किया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उपनिषद तो क्या संविधान ही पढ़ लिया होता तो उनके लिए काफी होता। उनका बयान संयोग नहीं प्रयोग है। 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा, बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे के भीतर हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी द्वारा होता है। सलमान खुर्शीद, अलवी शाहब और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा किया जाता है। वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद के वक्तव्य पर, उनकी किताब पर अपनी सफाई रखी है। उस सफाई में उन्होंने हिंदू धर्म पर, हिंदुत्व पर प्रहार किया है। 






भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ये कांग्रेस का और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार अवश्य करते हैं। सलमान खुर्शीद हिंदू धर्म के विरोध में कहते हैं, उसकी बोको हराम और आईएसआईएस से तुलना करते हैं, शशि थरूर हिंदू तालिबान कहते हैं, जब भगवा आतंकवाद कहा जाता है, जो शब्द दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर हिंदू धर्म के खिलाफ प्रयोग करते हैं। राहुल इससे पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं। भगवान राम पर गांधी परिवार को भरोसा नहीं है।  
विज्ञापन


जानिए क्या कहा था राहुल ने 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के डिजिटल 'जन जागरण अभियान' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी बात रखी। राहुल ने कहा, आखिर हिंदू धर्म और हिंदुत्व में क्या अंतर है, क्या वे एक ही बातें हैं। अगर वे एक ही बात हैं, तो हम उनके लिए एक जैसा नाम क्यों नहीं इस्तेमाल करते? ये जाहिर तौर पर दो अलग-अलग चीजें हैं। क्या हिंदू धर्म किसी सिख या मुस्लिम को मारता है, लेकिन हिंदुत्व का यही काम है। 

इसके बाद राहुल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आज लोग हिंदू धर्म और हिंदुत्व को एक समझने लगे हैं, जबकि ये दोनों अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा, हमें चाहे यह पसंद हो या नहीं, लेकिन भाजपा-संघ की नफरत वाली विचारधारा कांग्रेस की प्यार और राष्ट्रवाद वाली विचारधारा पर भारी पड़ी है। हमें यह मानना होगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें