कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को वहां दिए गए राहुल के बयान से भारत की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने अमेरिका में कहा था कि मुस्लिम लीग एक सेकुलर पार्टी है। राहुल के इसी बयान से भाजपा नेता कांग्रेस और गांधी पर आक्रामक हो गए हैं और उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मुस्लिम लीग है बंटवारे की वजह
जनता से माफी मांगे
राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। उन्हें जो कहना है कि यहां आएं, जनता के बीच अपने विचार रखें। विदेशों में भारत को क्यों बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से काफी दुख हुआ है। भारत की जनता विदेशों में भारत की बुराई को कभी माफ नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा ने मुस्लिम लीग को सेकुलर करार दिया है, वह बेहद खतरनाक है। मैं राहुल गांधी के बेतुके बयान को गंभीरता से नहीं लेता। लेकिन कांग्रेस की ऐसी विचारधारा भारत में विभाजन के बीज बो रही है।
आईएसआईएस का गढ़ बना केरल
अब पढ़िए, क्या है पूरा मामला
बता दें, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एक सहयोगी पार्टी है। अयोग्य होने से पहले राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। वाशिंगटन डीसी के राष्ट्रीय प्रेस क्लब में राहुल गांधी से मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए गांधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूर्ण रूप से एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। पार्टी में नोन-सेकुलर जैसा कुछ भी नहीं है। राहुल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सवाल भेजा है पूछने के लिए शायद उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा नहीं है।