फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का शरद पवार पर हमला, मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने के बयान पर सुनाई खरी-खरी

Thu, 20 Feb 2020 10:37 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

अयोध्या में मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने संबंधी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा कि शरद पवार अपनी पार्टी की तरफ से ट्रस्ट बनाकर अयोध्या में मस्जिद बना सकते हैं।

विज्ञापन


मुनगंटीवार ने कहा कि पवार ने जिंदगी भर मतों का तुष्टिकरण करने का काम किया। कुर्सी के लिए पार्टी तोड़ी। शरद पवार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एनसीपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले को हम सभी स्वीकार करते हैं।

हम इसके खिलाफ नहीं हैं, जैसे मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बना सकते हैं वैसे मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनना चाहिए। सरकार सभी मजहबों की होती है। आज जिस रास्ते पर देश है, उससे हमें देश को बचाना है। 
विज्ञापन


राम मंदिर की तुलना मस्जिद से नहीं हो सकती: सोमैया
पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार हिंदुस्तान के सवा सौ करोड़ जनता की भावनाओं का आदर कर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कर रही है।

पवार को मुसलमानों के लिए जो करना है, वह जरूर करें। राज्य सरकार ने हाजी अली दरगाह के लिए 35 करोड़ रुपए दिए। मुसलमानों के लिए हज सब्सिडी दी जाती है, लेकिन राम जन्मभूमि की बाबरी मस्जिद से तुलना नहीं हो सकती।

विज्ञापन

यह था शरद पवार का बयान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार बुधवार को लखनऊ के रवींद्रालय में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें लोगों को मजहब के आधार पर बांट रही हैं। उन्होंने कहा था कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाकर आर्थिक सहायता दी जा रही है, वैसे ही मस्जिद बनाने के लिए भी ट्रस्ट बनाकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें