फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2022: भाजपा ने सांसदों से विधानसभा चुनाव से पहले बूथ समितियों और मंडलों पर ध्यान देने को कहा

Tue, 21 Dec 2021 11:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जेपी नड्डा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को अपने सांसदों से बूथ समितियों और मंडलों पर ध्यान देने को कहा। यह सुझाव पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा द्वारा आयोजित भाजपा संसदीय बैठक में दिए गए।

विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "नड्डा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने की सलाह दी।"

उन्होंने कहा कि सांसदों को इस दिन को चिह्नित करने के लिए 'स्वस्थ बालिका प्रतियोगिता' आयोजित करने के लिए कहा गया। मंत्री ने कहा, "गांवों में बालिकाओं को आंगनबाड़ियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।"
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नीत सरकार के अन्य मंत्रियों ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनावी कानून संशोधन विधेयक की जरूरत पर एक प्रस्तुति दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नड्डा ने बूथ कमेटियों और पार्टी के मंडलों पर ज्यादा जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें