फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2024: भाजपा ने झारखंड से घोषित किया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, प्रदीप वर्मा के नाम का एलान

Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली

सार

Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
प्रदीप वर्मा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि वर्मा ने 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव 21 मार्च को होगा। झारखंड से राज्यसभा के दो सदस्य भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के प्रसाद साहू तीन मई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जिससे इन पदों को भरने के लिए दोबारा चुनाव कराना जरूरी हो गया है। 

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि चार मार्च से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की गई,11 मार्च इसकी आखिरी तारीख है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 14 मार्च है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा परिसर में 21 मार्च की सुबहर नौ बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें