फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: 'भारत-शक्ति' में दिखेगी तीनों सेनाओं के स्वदेशी हथियारों की ताकत, पोखरण में होगा युद्ध अभ्यास

Sat, 09 Mar 2024 04:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Army: भारतीय सेना राजस्थान के पोखरण में 12 मार्च को 'भारत शक्ति' अभ्यास में भारत में निर्मित हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्म का प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है।
 
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की तीनों सेनाएं मंगलवार को राजस्थान के पोखरण में बड़ा युद्ध अभ्यास करने जा रही हैं। इसे 'भारत शक्ति' नाम दिया गया है। तीनों सेनाएं अपनी मारक क्षमता और ताकत का प्रदर्शन करेंगी। खास बात यह है कि करीब एक घंटे के इस अभ्यास में स्वदेशी रूप से निर्मित हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इस युद्ध अभ्यास की शुरुआत विशेष आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) बलों, भारतीय नौसेना के मार्कोज और भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो द्वारा वाहनों के साथ घुसपैठ अभियान से की जाएगी। वहीं, युद्ध के मैदान में विमान और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके बाद लॉन्ग रेंज वैक्टर और आर्टिलरी गन का भई प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

इन हथियार प्रणालियों का होगा प्रदर्शन
इस अभ्यास में जिन प्रमुख उपकरणों या हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें एलसीए तेजस, एएलएच एमके-IV,लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), लाइट वेट टॉरपीडो, ऑटोनॉमस कार्गो कैरिएंग एरियल व्हीकल, मोबाइल एंटी ड्रोन सिस्टम, टी-90 टैंक, बीएमपी-II, आर्टिलरी प्लेटफॉर्म जैसे धनुष, शारंग, के9 वज्र और पिनाका, स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार, यूएवी लॉन्च प्रिसिजन गाइडेड मूनिशन, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल्स और लॉजिस्टिक ड्रोन और विभिन्न प्रकार के ड्रोन आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें