फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पलटवार: राजीव गांधी तो 'मॉब लिंचिंग' के जनक थे, जिन्होंने सिखों की हत्या को सही ठहराया

Tue, 21 Dec 2021 12:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिंचिंग को लेकर किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार किया है। मालवीय ने राजीव गांधी को लिंचिंग का जनक बताया।
विज्ञापन
अमित मालवीय - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिंचिंग को लेकर मोदी सरकार पर हमला करने के बाद भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर पलटवार किया है। मालवीय ने कहा है कि राजीव गांधी तो मॉब लिंचिंग के जनक थे, जिन्होंने सिखों के खून से लथपथ जनसंहार को सही ठहराया था। कांग्रेस के कई नेता सड़कों पर उतरे और खून का बदला खून से लेंगे जैसे नारे लगाए, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, सिख पुरुषों के गले में जलते टायर लपेटे, जबकि कुत्तों को नालों में फेंके गए जले हुए शवों पर ले जाया गया।

विज्ञापन

  वहीं एक अन्य ट्वीट में भाजपा नेता व पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर दंगे की सूची जारी कर दी। उन्होंने अहमदाबाद (1969), जलगांव (1970), मुरादाबाद (1980), नेल्ली (1983), भिवंडी (1984), दिल्ली (1984), अहमदाबाद (1985), भागलपुर (1989), हैदराबाद (1990), कानपुर (1992), मुंबई (1993) हिंसा का जिक्र करते हुए लिखा कि यह तो बस एक छोटी सी सूची है जिसमें नेहरू-गांधी परिवार की निगरानी में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।  
 

पंजाब में मॉब लिंचिंग में दो लोगों की हत्या
पंजाब में सोमवार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में दूसरी हत्या का मामला सामने आया था। कपूरथला में लोगों की भीड़ ने निशान साहिब की बेअदबी का आरोप लगाते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तब हुई जब पुलिस आरोपी को हिरासत में थाने ले जा रही थी। वहीं इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें