फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा ने ओडिशा सरकार को ठहराया दोषी

Sat, 03 Nov 2018 03:24 PM IST
भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
बसंत पांडा
विज्ञापन

भाजपा ने आरोप लगाया है कि बीजद सरकार ने कृषि क्षेत्र की अनदेखी की है जिस कारण ओडिशा में कई किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हुए हैं। भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख बसंत पांडा ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार आसान ऋण नहीं मुहैया करा रही है इस कारण किसान महाजनों से काफी ऊंचे ब्याज दर पर ऋण लेते हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, ‘फसल खराब होने के कारण कई किसान ऋण चुकाने में असफल रहे और कर्ज से दबे होने के करने वे आत्महत्या के लिए विवश हुये।’ उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद, बीज और सिंचाई जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में भी ‘विफल’ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं दिया जा रहा है।

कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले किसानों की सूची दिखाते हुये उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द ऐसे किसानों के परिजन को अनुग्रह राशि दे। उन्होंने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग करते हुये कहा कि इस तरह की सुविधा भाजपा शासित कई राज्यों में किसानों को दी जा रही है। पांडा के आरोपों को खारिज करते हुये, बीजद नेता अरूण साहू ने कहा कि ओडिशा को चार बार राष्ट्रीय ‘कृषि कर्मण अवार्ड’ मिला है और अन्य राज्यों की तुलना में प्रदेश में किसानों को काफी बेहतर पैकेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें