फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सदी में एक बार आने वाले संकट जैसा, अभी अर्थव्यवस्था में आएगी और बड़ी गिरावट : बिड़ला

Mon, 17 Aug 2020 05:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार मंगलम बिड़ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के मुताबिक कोरोना अर्थव्यवस्था पर सदी में एक बार आने वाले संकट जैसा है। इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में और बड़ी गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, महामारी से खड़े हुए वित्तीय संकट के कारण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार और कम होगा।

विज्ञापन


शेयरधारकों को लिखे पत्र में बिड़ला ने कहा, भारत में कोविड-19 ऐसे समय आया है जबकि वैश्विक अनिश्चितता तथा घरेलू वित्तीय प्रणाली पर दबाव की वजह से आर्थिक परिस्थितियां पहले से सुस्त थीं।

एक अनुमान के अनुसार देश का 80 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद उन जिलों से आता है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान रेड और ऑरेंज क्षेत्रों के रूप में चिह्नित हुए। यहां आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित रहीं। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में गिरावट आएगी और ऐसा चार दशकों में पहली बार होगा। उन्होंने कहा, वर्तमान में अनिश्चितता की जो ‘धुंध’ है उसमें कोई अनुमान लगाना कठिन है।

बेहतर नेतृत्व वाली कंपनियां चैंपियन बनकर उभरेंगी

बिड़ला ने कहा, मुश्किल दौर के बावजूद इस हकीकत पर कोई संदेह नहीं है कि बेहतर नेतृत्व, ठोस कारोबारी बुनियाद और अच्छी पृष्ठभूमि वाली कंपनियां इस चुनौतीपूर्ण समय में ‘चैंपियन’ के रूप में उभरेंगी। उन्होंने कहा, हम अर्थव्यवस्था में गिरावट को देखेंगे।

विज्ञापन


लेकिन 2020 की मंदी पूर्व में पैदा हुई ऐसी स्थितियों से भिन्न होगी। महामारी अचानक आई और इसका प्रसार ऐसा हुआ है कि प्रत्येक अर्थव्यवस्था और क्षेत्र इससे प्रभावित हुआ है। लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि यदि महामारी का दूसरा दौर शुरू नहीं होता है, तो यह मंदी सबसे कम अवधि के लिए होगी।
विज्ञापन


दुनियाभर में मौजूदा लॉकडाउन को हटाया जा रहा है, कारोबार शुरू हो गया है। ऐसे में आर्थिक गतिविधियां काफी तेजी से पटरी पर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें