फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird flu in Kerala: कोट्टायम में फैला बर्ड फ्लू, बतखों समेत 6000 पक्षियों का किया गया सफाया

Sun, 25 Dec 2022 10:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम

सार

कोट्टायम प्रशासन के अनुसार जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा गांवों व पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बतखें हैं। 

विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना को लेकर जारी आशंकाओं के बीच केरल से बर्ड फ्लू फैलने की खबर मिली है। राज्य के कोट्टायम जिले की तीन अलग-अलग पंचायतों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 6,000 से अधिक पक्षियों को मार दिया गया। इनमें ज्यादातर बतख हैं। 

विज्ञापन

कोट्टायम प्रशासन के अनुसार जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा गांवों व पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बतखें हैं। कोट्टायम जिला प्रशासन के अनुसार वेचुर में करीब 133 बतख और 156 मुर्गियां, नीनदूर में 2,753 बतख और अरपुकारा में 2,975 बतख मारे गए। बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा, एक अत्यधिक संक्रामक जूनोटिक रोग है। उधर, लक्षद्वीप के प्रशासन ने केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए वहां से फ्रोजन चिकन के परिवहन पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें