गौरतलब है कि इसी हफ्ते रालोसपा के दोनों विधायकों ने जदयू में शामिल होने के संकेत दिए थे। इस पर कुशवाहा और जदयू के बीच शुरू हुई जुबानी जंग के बाद अब पार्टी के एक और सांसद रामकुमार शर्मा ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह जदयू और सीएम नीतीश कुमार के लगातार संपर्क में हैं।
पार्टी के तीन सांसदों में से एक अरुण कुमार ने पहले ही कुशवाहा से दूरी बना रखी है। जदयू, भाजपा और लोजपा में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा करने पर सहमति बन गई है। नए फार्मूले के तहत जदयू-भाजपा को 17-17 व लोजपा को 6 सीटें देने की बात कही जा रही है।