फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान 15 दिन पहले बुक करा सकेंगे अनारक्षित टिकट

Fri, 16 Nov 2018 03:11 AM IST
नवनीत शरण    
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मेले में पहुंचने के लिए देश के हर कोने से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। साथ ही यात्रियों को मेेले में शामिल होने के लिए महाकुंभ के दौरान 15 दिन पहले अनारक्षित टिकट बुक कराने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, इस टिकट पर रिफंड सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे ने बुकिंग काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए भी इस तरह का प्रावधान किया है। रेल मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले साल 11 जनवरी से 6 मार्च के बीच अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले लिए जा सकेंगे।

 
विज्ञापन

इलाहाबाद क्षेत्र के 12 स्टेशन से आने व जाने के लिए रेलवे इस तरह की सुविधा देगा

देश के किसी भी स्टेशन से महाकुंभ मेले के लिए इलाहाबाद क्षेत्र के 12 स्टेशनों का यात्रा टिकट लिया जा सकेगा। इनमें मुख्य रूप से इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सूबेदारगंज, रामबाग, प्रयाग, प्रयागघाट, दरागंज, फाफामऊ, झूसी, विध्यांचल, छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर का कोई यात्री इलाहाबाद मेला क्षेत्र के किसी भी स्टेशन की ओर जाने और वापस आने का टिकट खरीदना चाहता है तो वह 15 दिन पहले टिकट खरीद सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें