बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में दो चरण में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दोनों चरणों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पार्टियों ने उम्मीदवारों का एलान भी शुरू कर दिया है। वहीं, गठबंधनों में सीट बंटवारा भी तय होने लगा है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज राजपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
अब जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला बक्सर भी है। बक्सर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज राजपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। राजपुर विधानसभा सीट से 1977 में पहली बार चुनाव हुआ था।
कब कौन-कौन जीता चुनाव
1977 - जनता पार्टी से नंद किशोर प्रसाद को जीत मिली।
1980 - कांग्रेस (आई) के चतुरी राम को जीत मिली।
1985- भाजपा के राम नारायण राम को जीत मिली।
1990 - भाजपा के राम नारायण राम दूसरी बार राजपुर से विधायक बने।
1995- भाकपा के अर्जुन राम को जीत मिली।
2000- बसपा के छेदी लाल राम को जीत मिली।
फरवरी 2005- जदयू की श्याम प्यारी देवी को जीत मिली।
अक्तूबर 2005- जदयू की श्याम प्यारी देवी को दूसरी बार राजपुर से जीत मिली।
2010- जदयू के संतोष कुमार निराला को जीत मिली।
2015- जदयू के संतोष कुमार निराला दोबारा जीत मिली। संतोष कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
2020- कांग्रेस के विश्वनाथ राम को जीत मिली।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें