कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
- पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा।
- दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।
- सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है। कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज मोहनिया विधानसभा सीट की बात करेंगे। मोहनिया विधानसभा सीट से 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था।
कब कौन जीता चुनाव
1957- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह को जीत मिली।
1962- कांग्रेस के मंगल चरण सिंह को जीत मिली।
1967- कांग्रेस के आर राम को जीत मिली।
1969 - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भगवत प्रसाद को जीत मिली।
1972- कांग्रेस के सुरेश कुमार को जीत मिली।
1977 - जनता पार्टी के राम कृष्णा राम ने जीत हासिल की।
1980 - कांग्रेस (आई) के महावीर पासवान को जीत मिली।
1985- कांग्रेस के महावीर पासवान दोबारा मोहनिया सीट से जीत दर्ज की।
1990 - जनता दल के शिवाधर पासवान को जीत मिली।
1995- बसपा के सुरेश पासी को जीत मिली।
2000- बसपा के सुरेश पासी को दोबारा यहां से जीते।
फरवरी 2005- राजद के सुरेश पासी तीसरी बार यहां से विधायक बने।
अक्तूबर 2005- जदयू के छेदी पासवान को जीत मिली।
2010- जदयू के छेदी पासवान को जीत मिली।
2014: भाजपा के निरंजन राम को जीत मिली।
2015- भाजपा के निरंजन राम दोबारा यहां जीते ।
2020- राजद के संगीता कुमारी को जीत मिली।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े