फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: कांग्रेस का गढ़ रहा है बक्सर, भाजपा को भी मिली तीन बार जीत, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Thu, 16 Oct 2025 05:15 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात बक्सर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस के संजय तिवारी विधायक हैं।
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। उम्मीदवारों की घोषणा और नामांकन भी जारी है। कई दिग्गज चेहरों ने नामांकन कर दिया है। वहीं, दोनों बड़े गठबंधनों में कहीं कोई नाराज है तो कहीं बंटवारे की उलझन अब भी जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बक्सर विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिले के बारे में 
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला बक्सर भी है। बक्सर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव,राजपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज बक्सर, विधानसभा सीट की बात करेंगे। बक्सर विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के लक्ष्मी कांत तिवारी को जीत मिली। 

1957- कांग्रेस के शियोकुमार ठाकुर को जीत मिली।

1962- कांग्रेस के जगनारायण त्रिवेदी को जीत मिली। 

1967- संसोपा के पी चटर्जी को जीत मिली। 

1969- कांग्रेस के जगनारायण त्रिवेदी को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस के जगनारायण त्रिवेदी को जीत मिली। 

1977 - कांग्रेस के जगनारायण त्रिवेदी को जीत मिली। 

1980 -  कांग्रेस (आई) के जगनारायण त्रिवेदी ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। 

1985-  कांग्रेस के श्रीकांत पाठक को जीत मिली। 

1990 - भाकपा की मंजू प्रकाश को जीत मिली

1995-   भाकपा की मंजू प्रकाश  को जीत मिली। 

2000- भाजपा के सुखदा पांडे को जीत मिली। 

फरवरी 2005-  भाजपा के सुखदा पांडे को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005-  बसपा के हृदय नारायण सिंह को जीत मिली। 

2010-  भाजपा के सुखदा पांडे को जीत मिली।

2015-  कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी को जीत मिली। 

2020- कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी को जीत मिली।


 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें