फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन : देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का दिखने लगा चौतरफा असर, होटल उद्योग पर बढ़ा जोखिम

Fri, 07 Jan 2022 04:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक का ब्योरा आने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट से घरेलू बाजार पर असर पड़ा। 
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन फैलने के साथ महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और इसका चौतरफा असर भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दिखी तो विकास दर, होटल उद्योग और बैंकिंग क्षेत्र पर भी जोखिम बढ़ता दिख रहा है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स : पांचवें दिन 621 अंक लुढ़का
शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी बृहस्पतिवार को थम गई। सेंसेक्स 621.31 अंक गिरकर 59,601.84 पर बंद हुआ। निफ्टी 179.35 अंक लुढ़ककर 17,745.90 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों की पूंजी 1.30 लाख करोड़ घटकर 271.14 लाख करोड़ रह गई। अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक का ब्योरा आने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट से घरेलू बाजार पर असर पड़ा। 

विकास दर : 0.40% तक आएगी गिरावट
तीसरी लहर से चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 0.4% घटकर 5.7% रह सकती है। इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। इससे आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ेगा, जिससे चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर 0.10% घटकर 9.3 फीसदी रह सकती है। 
विज्ञापन


बैंक : संपत्ति की गुणवत्ता पर जोखिम
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा का मानना है कि तीसरी लहर से बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता प्रभावित होगी। पुनर्गठित कर्जों के लिए बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है। एजेंसी ने कहा, फंसे कर्जों के अलावा कर्जदाताओं को लाभ-कर्ज समाधान मोर्चे पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आने वाले समय में कर्ज पुनर्गठन की मांग 0.15-0.20% बढ़ सकती है।

होटल उद्योग : तेजी से रद्द हो रही बुकिंग
महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच चालू वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में होटल उद्योग में मांग घटेगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा कहा, संक्रमण में तेज वृद्धि से कई राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन लगाया है। इससे बुकिंग तेजी से रद्द हो रही है। अगले कुछ हफ्तों में यात्रा कम हो जाएगी। एक माह के पूर्ण लॉकडाउन से पूरे देश में होटल कमरों का उपयोग 4% प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें