हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
यूएनजीए को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंक के खिलाफ एकजुटता का करेंगे आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा के मंच से शुक्रवार को दुनिया को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया को जम्मू-कश्मीर पर लिए गए सरकार के फैसले की जरूरतों के बारे में बताएंगे और आतंकवाद के खिलाफ दुनिया से एकजुट होने का आह्वान करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ढांचा विध्वंस मामले में आज दोपहर 12 बजे कोर्ट में हाजिर होंगे पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज दोपहर 12 बजे यहां अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई कर रही सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे। 6 दिसंबर 1992 को जब ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बैंक घोटाला मामले में ईडी कार्यालय जाएंगे शरद पवार, दक्षिण मुंबई में धारा 144 लागू
पुलिस ने शुक्रवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार के प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय जाने के नियोजित कार्यक्रम के मद्देनजर बलार्ड पियर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर और दक्षिण मुंबई के अन्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अनुदान रोके जाने के विरोध में शिक्षक आज प्रदर्शन करेंगे, वेतन देने में आ रही है दिक्कत
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों को दो महीने से अनुदान नहीं मिला है। इस वजह से कॉलेजों को शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन देने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। दो माह तो किसी तरह सरप्लस पड़ी धनराशि से काम चल गया, लेकिन आगामी दिक्कतों को देखते हुए शुक्रवार को इन कॉलेजों के शिक्षक दिल्ली सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विजय हजारे ट्रॉफी: उत्तराखंड से असम की भिड़ंत आज, उन्मुक्त चंद से है बड़ी पारी की उम्मीद
विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को उत्तराखंड व असम के बीच तनुष क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला होगा। बल्लेबाजी के अनुकूल रहने वाली तनुष क्रिकेट ग्राउंड की पिच में उत्तराखंड टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद है। ऐसे में उन्मुक्त चंद के कंधों पर खास दारोमदार रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा में आज जारी होगी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना, चार अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। प्रदेश की सभी नब्बे विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी चार अक्तूबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज, नौ उम्मीदवार हैं मैदान में
विधानसभा की हमीरपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से सुमेरपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में होगी। इसमें भाजपा के युवराज सिंह, बसपा के नौशाद अली, सपा के डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और कांग्रेस के हर दीपक निषाद सहित 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
काला हिरण मामले में आज होगी सुनवाई, नहीं पहुंचने पर रद्द हो सकती है सलमान खान की जमानत
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुश्किलें बिग बॉस शुरू होने से पहले बढ़ गई हैं। 13वां सीजन होस्ट करने से पहले सलमान को आज जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। इस बीच उन्हें एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी भी मिली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
16 साल का सूखा खत्म होने का इंतजार, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती-तूर और जानसन पर दारोमदार
दुनिया के 208 देशों के 1946 एथलीटों के बीच भारत का 26 सदस्यीय दल भी शुक्रवार से शुरू होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेगा। दस दिन तक चलने वाली चैंपियनशिप में 49 इवेंट होंगे। चैंपियनशिप में 36 साल के इतिहास में भारत सिर्फ एकमात्र कांस्य पदक ही जीत पाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में बालीवुड स्टार नाइट आज, सुखविंदर बोले भद्दे गाने नहीं गा सकता
अमर उजाला के कार्यक्रम में मुरादाबाद आने के प्रति सुखविंदर बेहद उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि मुरादाबाद में धमाल मच जाए। दिल्ली से आते वक्त रास्ते में मूंगफली और गजक खाऊंगा। हंसते हुए कहते हैं कि लेकिन छिलके मैं सड़क पर नहीं फेकूंगा, उसे थैले में भरकर ले जाऊंगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर