फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 06 Oct 2019 06:53 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का कानूनी आदेश पेश, उपराष्ट्रपति से मांगे गए दस्तावेज

अमेरिका में तीन कांग्रेस समितियों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने से जुड़ी जांच का कानूनी आदेश व्हाइट हाउस में पेश कर दिया है। अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने इससे जुड़े एक मामले में यूक्रेन पर दबाव बनाने के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस से उनकी संभावित भूमिका को लेकर दस्तावेज मांगे गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीरः आज फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिलेंगे नेशनल कांफ्रेंस के नेता

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में रविवार को जम्मू के पूर्व पार्टी विधायक श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: एसआईटी की जांच में 28 साल पुराने फर्जी असलहा लाइसेंस आए सामने, आज हो सकता है पर्दाफाश
फर्जी असलहा लाइसेंस मामले में की जांच कर रही एसआईटी के हाथ 28 साल पहले बने लाइसेंस भी फर्जी सामने आए हैं। हालांकि अभी उनकी जांच जारी है और दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

पाक से छूट कर आए सैनिक चंदू चव्हाण ने सेना पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा
साल 2016 में गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए सैनिक चंदू चव्हाण ने कहा है कि वह लगातार उत्पीड़न होने के चलते सेना छोड़ रहे हैं। वहीं, सेना ने चंदू के आरोप को बेबुनियाद बताया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें