फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 12 Oct 2019 06:56 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


महाबलीपुरम: भारत-चीन के बीच आज सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर हो सकती बात
कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद चीन से संबंधों में उतार-चढ़ाव के बीच हो रही जिनपिंग की यह यात्रा काफी अहम है। भारत कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं करना चाहता। चर्चा हुई तो भारत पाक के कब्जे वालेे कश्मीर पर ही बात करेगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कश्मीर में 68 दिनों बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा होगी बहाल, 40 लाख हैं धारक
कश्मीर में लगी संचार पाबंदी में ढील देते हुए 68 दिनों बाद शनिवार को पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा शुरू की जा सकती है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पांच अगस्त से संचार सेवा पर पाबंदी लगा दी गई थी। घाटी में पर्यटकों के आने पर लगी रोक हटने के एक दिन बाद यह फैसला किया गया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

एलओसी पर 500 आतंकी घुसपैठ को तैयार, कश्मीर में 200 से 300 आतंकी सक्रिय: सेना
सेना ने कहा है कि पीओके में एलओसी से लगते विभिन्न ट्रेनिंग कैंप में 500 आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। पाकिस्तान के सहयोग से घाटी में अशांति फैलाने के लिए 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
 
केंद्र ने हिमाचल को भेजा दो माह की दालों का कोटा, उपभोक्ताओं को राहत

केंद्र सरकार ने हिमाचल को एक साथ दो महीने की दालों का कोटा भेजा है। दालें हिमाचल के गोदामों में पहुंच गई हैं। शनिवार से उपभोक्ताओं को डिपो में दालें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

कजाक सैनिकों ने सीखे दुश्मन को ढेर करने के गुर, आज से 48 घंटे तक कड़ा अभ्यास करेंगे जवान
भारत-कजाकस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद के नौवें दिन कजाक सैनिकों को जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के गुर सिखाए गए। शनिवार (आज) से दोनों देशों के सैनिकों को 48 घंटे का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें जंगल में बनाए दुश्मन के कैंपों को ध्वस्त करने की जानकारी दी जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

एसआईटी ने आज विधायक नसीर खां को किया है तलब
आलियागंज प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार को विधायक नसीर खां और लेखपाल महिपाल को तलब किया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

एनएचआरसी के स्थापना दिवस समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आायेग (एनएचआरसी) के 26 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें