फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 30 Jan 2020 06:36 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है... 

विज्ञापन

 

निर्भया केस: दरिंदे मुकेश की फांसी पर 'सुप्रीम' मुहर, अक्षय की 'बेतुकी' अर्जी पर सुनवाई आज

निर्भया के एक गुनहगार मुकेश सिंह की फांसी की सजा से बचने की आखिरी चाल भी ध्वस्त हो गई। दया याचिका ठुकराने के राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती देने वाली मुकेश की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के फैसले को सही ठहराया।

यहां पढ़ें पूरी खबर

कोरोनावायरस का कहर: चीन में 169 मरे, भारत समेत चार देशों से चीन की उड़ानें रद्द

चीन के वुहान में फैले कोरोनावायरस ने बुधवार को 37 और लोगों को मौत की नींद सुला दिया। अब तक कुल 169 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन समेत दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की बढ़ती संख्या देख भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में आ गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

CAA: यूरोपीय संसद में कानून के खिलाफ प्रस्ताव पर बहस आज, मतदान मार्च तक टला

भारत की आपत्ति के बावजूद यूरोपीय संसद में उसके संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर मतदान को मार्च तक टाल दिया गया है। पहले इस प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को मतदान होने की उम्मीद थी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अमेरिका : सीनेट ने शुरू किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग ट्रायल का अगला सत्र

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग ट्रायल का अगला सत्र शुरू कर दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों की ओर से शुरुआती तर्क पेश करने के बाद बुधवार को अगले सत्र की शुरुआत की गई। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

कश्मीर में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चला तलाशी अभियान, रात के चलते रुका ऑपरेशन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लालपोरा लोलाब इलाके में बुधवार की शाम दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। परंतु रात हो जाने के कारण फिलहाल अभियान को रोक दिया गया है। गुरुवार की सुबह ऑपरेशन फिर चलाया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर

तीन सांसदों, नौकरशाहों व बैंक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाने को मंजूरी का इंतजार

सीबीआई को तीन मौजूदा लोकसभा सांसदों, नौकरशाहों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाने को लेकर चार महीने से मंजूरी का इंतजार है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कथित तौर पर 130 भ्रष्ट विधायकों, सेवारत व सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने को लेकर उनसे संबंधित संगठनों से मंजूरी नहीं मिल पाई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

गुड़िया के दोषियों की सजा पर आज होगी सुनवाई, हो सकती है उम्र कैद  

सात साल पहले पांच वर्षीय बच्ची (गुड़िया) से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों की सजा पर बृहस्पतिवार को अदालत सुनवाई करेगी। निर्भया मामले के महज चार महीने बाद राजधानी को झकझोर देने वाली इस वारदात के मामले की कार्यवाही करीब सात साल चली। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

भड़काऊ भाषण देने के मामले में डॉ. कफील को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 दिसंबर 2019 को भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी बनाए गए डॉ. कफील को यूपी एसटीएफ ने बुधवार देर रात मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन पर सीएए विरोध के दौरान भड़काऊ भाषण और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें