फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 29 Feb 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big News, Amar Ujala, Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन


वहशत के बाद दहशत बरकरार: तनाव के बीच शांति के लिए बैठकों का दौर, अब तक 42 की मौत
राजधानी के हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन दहशत व तनाव कायम है। हालांकि, शुक्रवार को शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अमेरिका-तालिबान के बीच आज होगा शांति समझौता, विदेश सचिव शृंगला ने कहा- भारत अफगानिस्तान के साथ

अमेरिका-तालिबान शांति समझौते में अफगानिस्तान के प्रति समर्थन जताने के लिए विदेश सचिव शृंगला अफगानिस्तान पहुंचे हैं। उन्होंने यहां अफगानिस्तान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कन्हैया पर केस चलाने की इजाजत के बाद सियासत तेज, आप और भाजपा आमने-सामने
दिल्ली सरकार की तरफ से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों को देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मिलने के बाद राजनीति भी शुरू हो गयी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

धर्मनगरी चित्रकूट में आज डेढ़ घंटा गुजारेंगे पीएम मोदी, करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

धर्मनगरी चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से भरतकूप के गोंडा पहुंचेगे। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में वह कृषक प्रदर्शनी, पेयजल योजना का स्टाल व डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे।
 यहां पढ़ें पूरी खबर

विवादों के बीच पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की विदाई आज

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक शनिवार को कार्य मुक्त हो जाएंगे। उनका कार्यकाल अक्सर विवादों में रहा।
 यहां पढ़ें पूरी खबर

आज रात से पांच घंटे यात्री नहीं करा सकेंगे रिजर्वेशन, रेलवे की 139 सेवा भी रहेगी बंद
शनिवार की आधी रात से रविवार तड़के यात्री ई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इस दौरान पांच घंटे ऑन लाइन रेल टिकट बुक करने की सेवा ठप रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें