फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 27 Jan 2020 07:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big News, Amar Ujala, Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल के तीन रोड शो के मुकाबले भाजपा की आज छह रैलियां
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों नजर आएंगे। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नरेला, बवाना और गांधी नगर में तीन रोड शो करेंगे।  
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोरोनावायरस का कहर जारी, चीन में मृतकों की संख्या हुई 80, अमेरिका में पांच मामलों की पुष्टि
चीन से शुरू होकर 10 से अधिक देशों में फैल चुके कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2020-21 ले लिए बजट पेश करेंगी। वहीं, कांग्रेस आज यानी सोमवार को बजट को लेकर बैठक करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

गौरव चंदेल हत्याकांड: आरोपी उमेश ने दरोगा की रिवाल्वर लूटकर भागने का किया प्रयास, पुलिस ने मारी गोली
गौरव चंदेल हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सपनावत के पास देर रात एक दरोगा की रिवाल्वर लूटकर भागने का प्रयास किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


इराक : बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला, पांच रॉकेट दागे गए
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

माली में सैन्य शिविर पर जिहादियों का हमला, 19 लोगों की मौत, पांच घायल
माली के मध्य क्षेत्र में एक सैन्य शिविर पर रविवार को संदिग्ध जिहादियों के एक बड़े हमले में सुरक्षा बलों के 19 सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर

IPL 2020: मैच के समय में हो सकता है बड़ा बदलाव, आज होगा फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद अगामी सत्र के रात्रि मैच आठ बजे की जगह सात बजकर 30 मिनट पर शुरू करने के संदर्भ में सोमवार को चर्चा करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

अलीगढ़ः पुरानी चुंगी पर लगा धरना हुआ खत्म, सुबह 11 बजे रिहा होगा एएमयू का पूर्व छात्र मुस्तफा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल में 71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर का विरोध करने के मामले में पूर्व छात्र अहमद मुस्तफा की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का धरना देर रात खत्म हो गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें