फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

Mon, 27 Jan 2020 06:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2020-21 ले लिए बजट पेश करेंगी। वहीं, कांग्रेस आज यानी सोमवार को बजट को लेकर बैठक करेगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।

विज्ञापन


बैठक में सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नमेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बडट के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विपक्षी दलों की बैठक भी बुला सकती है।

हालांकि, सीएए (संशोधित नागरिकता कानून), एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) पर हुई विपक्षी दलों की बैठक से द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे दल दूर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस को उम्मीद है कि बजट सत्र में सभी विपक्षी दल मिलकर सरकार को निशाने पर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें